दरअसल, शहर में महिला ने नोट उड़ाने की हरकत को दूसरी बार अंजाम दिया है। इससे पहले भी उसने जून महीने में पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था। महिला ने एमपी पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए इस हरकत को अंजाम दिया है।
जून में भी की थी ऐसी हरकत
पुलिस ने बताया की महिला शहर के राजीव नगर की रहने वाली है। इससे पहले जून में भी महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए इसी तरह थाने के सामने 500–500 रूपए के नोट उड़ाए थे। हालांकि की इस बार नोट उड़ाते समय पुलिस का नाम नहीं लिया है। पुलिस कि माने तो महिला मानसिक रूप से बीमार है। जून में भी महिला स्कूटी लेकर थाने आई थी। इस बार भी महिला ने ऐसा ही काम फिर से किया।
पुलिस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
जून में महिला ने बताया था कि उसका बेटा उसके साथ मारपीट करता है। जिसकी शिकायत महिला ने दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना था कि कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस वाले पैसा मांगते हैं। इसलिए 500 के नोट लाई और थाने के सामने नोट बिखेर दिए। हालांकि गुरुवार को महिला ने पुलिस का नाम नहीं लेते हुए कहा लोग उसके साथ अत्याचार करते हैं। इससे वह परेशान हो गई है।
