गाजियाबाद में पैसा मांगने पर महिला दुकानदार को पीट दिया, पुलिस ने बीजेपी पार्षद को भेजा जेल

गाजियाबाद में पैसा मांगने पर महिला दुकानदार को पीट दिया, पुलिस ने बीजेपी पार्षद को भेजा जेल
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में एक बीजेपी पार्षद और उनके समर्थकों का महिला दुकानदार से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला मोहन नगर का है। दुकानदार की गलती इतनी थी कि उसने सामान खरीदने वाले पार्षद जी से पैसा मांग लिया गया था। इस पर खफा पार्षद सुधीर कुमार अपने समर्थकों के साथ महिला दुकानदार, उसके पति और दोनों बेटों को पीटने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि मारपीट की वजह से महिला के कपड़े भी अस्‍त-व्‍यस्‍त हो जाते हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पार्षद को अरेस्‍ट कर लिया है। उनके भाई और अन्‍य लोगों की तलाश की जा रही है।
Advertisement