भोपाल में महिला से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया:आरोपी ने पीड़िता के भाई और परिवार को भी धमकाया

भोपाल में महिला से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया:आरोपी ने पीड़िता के भाई और परिवार को भी धमकाया

अशोका गार्डन थाने में महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला शादी के बाद अपने पति से अलग रह रही थी। 2020 में उसकी मुलाकात एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने के दौरान आरोपी अमन हसन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ी और आरोपी ने उसे बिना धर्म परिवर्तन के शादी का झांसा दिया। पीड़िता ने धर्म बदलने से इनकार किया तो आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता से मारपीट भी कर चुका है आरोपी

इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। दो दिन पहले जब महिला ने फिर से शादी की बात की तो आरोपी ने फिर धर्म परिवर्तन की शर्त रखी और इनकार करने पर मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया।


Advertisement