दरअसल, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर पर बीती रात एक महिला अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी सड़क चलते एक मनचले ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। कुछ देर तक तो महिला ने जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद महिला ने लोगों को भी बोला लेकिन कोई भी बीच में नहीं आया। तो महिला ने स्वयं इस समस्या का समाधान करने के लिए अपनी चप्पल उत्तरी सबक सिखाना शुरू कर दिया।
चप्पल से उतारा इश्क का भूत
बीच रास्ते युवक की छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला ने खुद ही अच्छे से सबक सिखाने की ठान ली। पैरों में पहनी चप्पल उठाकर महिला ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। साथ ही उसकी शिकायत घरवालों से भी करने की बात कहने लगी। चप्पल पड़ते ही युवक के इश्क का भूत तुरंत उतर गया। इतना ही नहीं महिला का आक्रोशित रूप देखकर मनचला रास्ता नापता हुआ नजर आया।
पुलिस की गश्ती पर उठ रहे सवाल
चप्पलों से मनचले की पिटाई करती हुई महिला का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे पुलिस की नाकामी बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग महिला का उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है जब महिला युवक की पिटाई कर रही थी तब यह वीडियो किसी राह चलते व्यक्ति ने बनाया था।
वीडियो बनाने वाले को सराहा
उस युवक का महिला भी समर्थन करते हुए कह रही थी कि भाई साहब इसका वीडियो जरूर बनाएं। महिला से पिटने के बाद युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि जब महिला यहां से रोजाना गुजरती थी तो यह महिला से रोज ही छेड़छाड़ करता था। तंग आकर महिला ने चप्पलों से उसकी जमकर मारपीट कर दी।
