इससे पहले 3 टेस्ट हारकर सीरीज गंवाकर बॉक्सिंग-डे टेस्ट में इज्जत बचाने उतरे इंग्लैंड के लिए गेंदबाजों ने बड़ा काम किया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया को जोश टंग के नेतृत्व में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने महज 152 रन पर लुढ़का दिया था। इससे लग रहा था कि इंग्लैंड इस टेस्ट में खास इरादे से उतरा है, लेकिन बल्लेबाजी में फिर लापरवाह रवैये ने उसकी लुटिया डुबो दी है। इस मैच में पहले ही दिन तीन सेशन के खेल में 20 विकेट गिर चुके हैं। इससे पहले सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पर्थ में भी ऐसे ही विकेटों की झड़ी लगी थी और वह मैच दो दिन में ही खत्म हो गया था।
इज्जत की नहीं परवाह, 110 रन पर सिमटी इंग्लैंड, तीन सेशन में गिर चुके हैं 20 विकेट
मेलबर्न: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने एमसीजी की पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ढेर करके जो उम्मीद जगाई थी, वो इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धूमिल कर दी है। एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में आज (26 दिसंबर) को इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सस्ते में ढेर हो गई है। इंग्लैंड के लिए महज इतना ही सुकून रहा है कि टीम 100 रन से कम के स्कोर पर सिमटने से बाल-बाल बच गई, जिसके लिए गस एटकिंसन जिम्मेदार रहे हैं। एटकिंसन ने धुआंधार अंदाज बल्लेबाजी करते हुए एकसमय 91 रन पर 9 विकेट खो चुकी टीम को 100 रन के पार पहुंचाया है। मिचेल स्टार्क, माइकल नेजर और स्कॉट बोलैंड की खूंखार गेंदबाजी से इंग्लैंड की टीम 110 रन पर सिमट गई है। स्टार्क ने 2, नेजर ने 4 और बोलैंड ने 3 विकेट, जबकि कैमरुन ग्रीन ने 1 विकेट लिया है।