मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह के समय स्मॉग और हल्की धुंध छा सकती है। रात के समय भी स्मॉग देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 8 से 12 नवंबर के बीच भी अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री तक रह सकता है। 8 और 9 नवंबर को भी स्मॉग सुबह और रात के समय छाया रह सकता है। इसके बाद 10 से 12 नवंबर तक धुंध रह सकती है।
दिल्ली को छोड़कर उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कुछ राज्यों में 10 नवंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी। IMD ने 7 नवंबर को अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।











