आंद्रे रसेल की गलती से विंडीज टी20 विश्व कप से बाहर, कोई बच्चा भी नहीं करता ऐसी भूल
एंटीगा: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज यानी 24 जून को सह मेजबान वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का महामुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था, जिसे जीतने में साउथ अफ्रीका सफल रही। वह अब सीधा सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं जबकि वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 135 रन बनाए थे। दूसरी पारी में मैच शुरू होने के बाद बारिश हुई, जिसके चलते साउथ अफ्रीका को फिर 17 ओवर में जीत के लिए 123 रन चाहिए थे। अफ्रीका ने आखिरी ओवर में 3 विकेट रहते यह रोमांचक मैच डीएलएस मेथड के चलते अपने नाम कर लिया। आइये आपको बताते हैं उस पल के बारे में जहां वेस्टइंडीज के हाथ से यह मैच निकल गया था।











