इस बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अनुमान लगाया है कि RBI की MPC वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही( Q3FY25 ) में दरों में कटौती पर विचार कर सकती है। SBI का मानना है कि RBI अपने पॉलिसी स्टांस को ‘return adjustment’ के रूप में बनाए रखेगा और पहली रेट में कटौती Q3FY25 में होगी। हां, रेट कट सायकल काफी उथला हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, RBI Q3FY25 में रीपो रेट में कटौती पर विचार कर सकता है। बैंक ने ऐतिहासिक रुझानों का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन की तरह विकसित अर्थव्यवस्थाओं में रेट चेंज के जवाब में उभरती अर्थव्यवस्थाओं में ब्याज दरें दो महीने के अंतराल के साथ बदलती हैं।
आपकी EMI घटेगी या बढ़ेगी! RBI MPC की बैठक आज से, 5 अप्रैल को होगा फैसला
नई दिल्ली: नए फाइनैंशल ईयर FY25 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पहली पॉलिसी बैठक बुधवार से शुरू होगी। कमिटी अपना फैसला 5 अप्रैल को सुनाएगी। लगातार छह बार से RBI ने Repo Rate को स्थिर रखा है। इस बार भी ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं कि लगातार सातवीं बार भी रेट जस के तस रह सकते हैं। हालांकि, कई अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया है इस वित्त वर्ष में आखिर में रेट कट हो सकता है, लेकिन RBI अभी पॉलिसी रेट को यथावत रख सकता हैं। रीपो रेट वह रेट है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। यह दर फिलहाल 6.5 प्रतिशत है।











