विराट कोहली को आउट कर पाओगे...यस सर, फिर एम सिद्धार्थ ने जो किया उसे पूरी दुनिया ने देखा
Updated on
03 Apr 2024, 01:52 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स का लेफ्ट आर्म स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ सुर्खियों में हैं। मनिमारन ने मैच में विराट कोहली का विकेट लिया। इस विकेट के साथ ही उन्होंने अपने कोच किया हुआ वादा भी पूरा कर दिया। दरअसल आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ ने अपने ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टीम के कोच जस्टिन लैंगर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो लैंगर ने बताया कि कैसे मनिमारन ने अपना वादा निभाया।दरअसल आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले सिद्धार्थ जब प्रैक्टिस कर रहे थे, तो जस्टिन लैंगर ने उन्हें आर्म बॉल डालते हुए देख लिया। सिद्धार्थ को ऐसा करते देख लैंगर ने तुरंत पूछ लिया कि क्या वह विराट कोहली का विकेट लेंगे। सिद्धार्थ ने अपने कोच से वादा करते हुए बोल 'यस सर', फिर क्या था मैच में जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा। बता दें कि विराट कोहली हमेशा आर्म बॉल के खिलाफ असहज रहे हैं। ऐसा ही मनिमारन के खिलाफ देखने को मिला और आसानी से अपना कैच थमा बैठे।28 रन से लखनऊ की टीम ने जीता मुकाबला