दो दिनों की गिरावट पर आज लगेगा ब्रेक? ATGL और TTK Prestige समेत इन शेयरों में तेजी का संकेत

दो दिनों की गिरावट पर आज लगेगा ब्रेक? ATGL और TTK Prestige समेत इन शेयरों में तेजी का संकेत
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 829 अंक टूटा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 228 अंक के नुकसान में रहा था। वैश्विक बाजारों में सुस्ती, रुपये में गिरावट और लगातार विदेशी पूंजी की निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई थी।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक यानी 1.08 फीसदी लुढ़ककर 76,034.42 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 992.53 अंक भरभराकर 75,871.18 अंक पर आ गया था। इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 227.70 अंक यानी 0.95 फीसदी टूटकर 23,639.15 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 4.23 फीसदी गिरावट आई थी। इसके अलावा मारुति, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट भी प्रमुख रूप से नुकसान में रही थीं। दूसरी तरफ फायदे में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल थीं।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें NTPC Green Energy, Tata Power, ATGL, TTK Prestige, ICDS, Regaal Resources और Balkrishna Paper Mills शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Mahindra & Mahindra (M&M), Eicher Motors, Maruti Suzuki, Borosil , Prajay Engineers Syndicate, Aequs, Shree Rama Newsprint, Sri Lotus Developers and Realty और Stove Kraft के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

Advertisement