ऐसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने फैंस के व्यवहार पर बड़ा बयान दिया। आईपीएल मैचों की मेजबानी के दौरान उत्पन्न होने वाली स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए डीडीसीए द्वारा उठाए जाने वाले उपायों के बारे में उन्होंने कहा- अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि पिछले तीन वर्षों में आज तक, मैंने ऐसी स्थिति नहीं देखी है जहां हमने दर्शकों या व्यक्तियों को, मैच देखते हुए दुर्व्यवहार करते हुए देखा हो। भाग लेने वाली टीम या खिलाड़ियों या व्यक्तियों के प्रति दुर्व्यवहार या हूटिंग आदि की संभावना, यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे हमने अनुभव किया है।
उन्होंने आगे कहा- यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे हम स्पष्ट रूप से प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन अगर जरूरत पड़ी और हमें इस तरह की कोई स्थिति देखने को मिली तो जाहिर तौर पर उस समय उचित निर्णय लिया जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम 20 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैप्टिल्स के बीच आईपीएल 2024 मैच की मैजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।











