नीतीश कुमार होंगे इंडिया गठबंधन का चेहरा? बिहार CM के मंसूबे पर कौन फेरेगा पानी

नीतीश कुमार होंगे इंडिया गठबंधन का चेहरा? बिहार CM के मंसूबे पर कौन फेरेगा पानी
पटना: 19 दिसंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक का सबसे बड़ा सवाल यह है कि नीतीश कुमार किसी बड़ी जिम्मेवारी से नवाजे जाएंगे? ऐसा इसलिए कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू के वरीय नेता भले उन्हें प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं, पर सम्मेलनों और कार्यक्रमों को लेकर जो बातें सामने आ रही है उसके अनुसार इंडिया गठबंधन के साथी दलों से ही समर्थन नहीं मिल रहा है। यहां तक कि आरजेडी नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी जिसके नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने का वादा कर चुके हैं, उनकी सरकारी कार्यक्रमों से तेजस्वी यादव खुद को अलग करते दिखे।

नीतीश और तेजस्वी क्यों नहीं दिख रहे एक मंच पर

इन दिनों राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर यह चर्चा हो रही है कि ये दोनों एक मंच पर नहीं दिख रहे हैं। उस पर नीतीश कुमार स्वभाव के विपरित कार्यक्रमें में अक्सर चुप्पी साधना या कम बोलने को लेकर भी यह कहा जाने लगा है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इन दिनों बिहार में सबसे चर्चित रहे इन्वेस्टर मीट के प्रति नीतीश कुमार उत्साहित नहीं दिखे। दो दिन के इन्वेस्टर मीट से नीतीश कुमार ने दूरी बनाए रखा। सिर्फ एक आइटी कंपनी के उद्घाटन कार्यक्रम में जरूर गए।

पिछले दिनों पुनौरा धाम सीतामढ़ी में जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम से भी तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे। जबकि यह विभाग उन्हीं का है। शायद इसी वजह से नीतीश कुमार ने भक्ति भाव दिखाया और बिना भाषण दिए चले गए।

पिछले दिनों पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल और डबल डेकर सड़क निर्माण के निरीक्षण में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव नहीं दिखे। यहां तक कि नवादा में गंगा जल आपूर्ति कार्यक्रम में भी तेजस्वी यादव नहीं गए जबकि उस कार्यक्रम के मुख्यातिथि तेजस्वी यादव थे।

बनारस की रैली और इंडिया गठबंधन

हालंकि बनारस की रैली इंडिया गठबंधन के लिए साइकॉजिकल वार से ज्यादा कुछ नहीं था। इस रैली का उद्देश्य भी था पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ में बीजेपी को अपनी शक्ति का अहसास कराना भी था। परंतु इसके असफल होने पर नीतीश कुमार की क्षमता पर तो सवाल उठते ही साथ ही गठबंधन की राजनीत पर काफी असर पड़ जाता।

Advertisement