गुजरात और दिल्ली की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 काली मिट्टी की पिचें और 6 लाल मिट्टी की पिचें हैं। काली मिट्टी की पिचों में उछाल ज्यादा होता है लाल मिट्टी की तुलना में। लाल मिट्टी जल्दी सूख जाती है, लेकिन टी20 में शायद ऐसा ना हो। हाल ही के मैचों में, इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने खुलकर रन बनाए हैं। अहमदाबाद में गेंद और बल्ले के बीच शानदार कॉन्टेस्ट देखने को मिलता है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को ही पिच से यहां मदद मिलती है।
आईपीएल के इतिहास में अब तक अहमदाबाद में कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 14 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तो 16 मैच दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 173 रन है जबकि दूसरी पारी का 158 रन है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी कर सकती है।











