क्या गौतम अडानी की झोली में आएगा Paytm? गूगलपे, फोनपे और जियो फाइनेंशियल को टक्कर देने की तैयारी

क्या गौतम अडानी की झोली में आएगा Paytm? गूगलपे, फोनपे और जियो फाइनेंशियल को टक्कर देने की तैयारी
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) डिजिटल पेमेंट्स सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक अडानी देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहे हैं। इस सिलसिले में पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने मंगलवार को अहमदाबाद में अडानी के ऑफिस में उनसे मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों के इस डील की बारीकियों पर चर्चा हुई। अगर यह डील होती है तो इससे अडानी ग्रुप की फिनटेक सेक्टर में एंट्री होगी जहां उसका मुकाबला गूगल पे, वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाले फोनपे और मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल से होगा। यह अंबुजा सीमेंट्स और एनडीटीवी के बाद अडानी की एक अहम डील होगी। हालांकि पेटीएम ने एक्सचेंजेज को बताया कि यह रिपोर्ट अफवाह है और कंपनी इस बारे में कोई बातचीत नहीं कर रही है। अडानी ग्रुप ने भी इस रिपोर्ट को आधारहीन अफवाह बताते हुए इसका खंडन किया है। अडानी ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
Advertisement