अरेस्ट वारंट के बाद क्या गिरफ्तार होंगे अडानी? जानें रिश्वत केस से जुड़े हर सवाल का जवाब

अरेस्ट वारंट के बाद क्या गिरफ्तार होंगे अडानी? जानें रिश्वत केस से जुड़े हर सवाल का जवाब
नई दिल्ली: अमेरिकी कोर्ट से धोखाधड़ी और रिश्वत देने के आरोप के बाद गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी किया है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि अभी अमेरिका की पुलिस आएगी और अडानी को गिरफ्तार करके ले जाएगी। अडानी के पास अभी ऐसे कई रास्ते हैं जिन्हें अपनाकर वह गिरफ्तारी से बच सकते हैं।इकनॉमिक टाइम्स ने अडानी और अमेरिकी कंपनी एज्योर पावर के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोगों के बारे में बताया है। साथ ही अडानी ग्रुप व उसके निवेशकों के लिए इसके निहितार्थों और अमेरिका में कानूनी प्रक्रिया के बारे में बताया।

सवाल: अडानी और एज्योर के अधिकारियों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग के क्या आरोप हैं?
जवाब: अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने भारत में सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए एक अमेरिकी सूचीबद्ध कंपनी एज्योर पावर के अधिकारियों के साथ मिलीभगत की। यह फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेस एक्ट (FCPA) के तहत दंडनीय अपराध है।
Advertisement