भारत के लिए खेले तीन वनडे
रोहित शर्मा के करीबी दोस्त
बिग हिटर अभिषेक नायर के पास छक्का मारने की अद्भुत ताकत थी। 2006 में मुंबई को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में उनका बेशकीमती योगदान था। अभिषेक नायर और टीम इंडिया के दोस्त रोहित शर्मा जिगरी दोस्त हैं। दोनों के बीच घरेलू क्रिकेट के दिनों से मधुर संबंध है। नायर को 2008 की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपने साथ जोड़ा था। गंभीर के विश्वासपात्र होने के साथ-साथ रोहित की दोस्ती भी टीम इंडिया के लिए उनके रास्ते खोलती है।
आईपीएल में केकेआर की बैकबोन
अभिषेक नायर आईपीएल फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) अकेडमी के प्रमुख हैं, उन्हें केकेआर के अहम रणनीतिकारों में से एक माना जाता है। वह युवा खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट के बीच पूल का काम करते हैं। 2018 में वह कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जुड़े। तब से लेकर अबतक लगभग पूरा कोचिंग स्टाफ बदल चुका है, लेकिन नायर सीईओ वेंकी मैसूर के खास माने जाते हैं। आईपीएल 2024 का फाइनल जीतने के बाद कई प्लेयर्स ने इसका क्रेडिट नायर को दिया था।
सेलिब्रिटी ब्यूटीशियन हैं पत्नी नताशा शेख
अभिषेक नायर की पत्नी का नाम नताशा शेख है। वह एक प्रोफेशनल हेयर और मेकअप आर्टिस्ट हैं। हेयर गैराज के नाम से उनका सैलून ब्रांड चलता है, जहां बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस सर्विस के लिए पहुंचती हैं। अभिषेक नायर और नताशा की शादी 7 जून 2014 को हुई थी। दोनों की लव स्टोरी दिलचस्प है। बाल कटवाने गए अभिषेक नायर ने पहली बार नताशा को देखा। ये मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। वैसे नताशा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा है।











