बलरामपुर जिले में दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी ने अपने पति को करंट लगाकर मार डाला। ग्राम अधौरा में 29 जुलाई की रात पत्नी ने पति को अपने घर बुलाया। हाथ-पैर बांधे और तार से करंट का झटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मनोज गुप्ता (50 साल) ने शादी के 27 साल बाद एय युवती से अफेयर के बाद शादी की थी। वह उसके साथ अलग से किराए के मकान में रह रहा था। पहली पत्नी को वह पूरी संपत्ति देकर छोड़ चुका था, बावजूद इसके पत्नी 1 करोड़ की मांग कर प्रताड़ित करती थी।
पंडो युवती से की थी दूसरी शादी
मनोज गुप्ता (50 साल) की पहली शादी 27 साल पहले पार्वती गुप्ता (45 साल) से हुई थी। पहली पत्नी से एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की वह शादी कर चुका है। एक बेटी की शादी पिछले साल ही हुई है।
उसी गांव की एक पंडो युवती मनोज के घर रहकर पढ़ाई करती थी। अफेयर के बाद करीब दो साल पहले 2023 में मनोज गुप्ता ने उस युवती (22 साल) से दूसरी शादी कर ली। उसने युवती की नौकरी टीचर के पद पर लग गई थी।
1 करोड़ की डिमांड, कर रहे थे प्रताड़ित
दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी और बच्चों ने आपत्ति की तो उसने घर छोड़ दिया था और पंडो युवती के साथ किराए के मकान में रह रहा था। फिर भी विवाद हुआ तो पति ने अपनी पूरी संपत्ति, जमीनें, दुकान, किराए में चलने वाली गाड़ियां भी पहली पत्नी-बच्चों के नाम कर दी थी।
मनोज गुप्ता की दूसरी शादी किए जाने के बाद पहली पत्नी और बच्चों से विवाद किए जाने पर इसके बाद भी वे 1 करोड़ रुपए की डिमांड कर प्रताड़ित कर रहे थे।
देर रात लगाया करंट, हो गई मौत
पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई की रात 1 बजे पार्वती गुप्ता ने मनोज गुप्ता को करंट का झटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मनोज गुप्ता का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद पार्वती गुप्ता ने खुद को बीमार बताया। उसे बेहोशी की हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के दौरान बेटा, बेटी-दामाद कहा थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
जारी है मामले की जांच - TI
बलरामपुर टीआई भापेंद्र साहू ने बताया कि मनोज गुप्ता का शव गृहग्राम अधौरा में घर में अर्धनग्न हालत में मिला है। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया करंट लगाकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि घटना में कौन-कौन शामिल थे।











