Select Date:

ससुराल जाने से मना किया तो पत्नी को जिंदा जलाया:फिर पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, आग लगा ली

Updated on 15-06-2025 05:24 PM

भोपाल के ईटखेड़ी में एक व्यक्ति अपनी मायके में रह रही पत्नी को लेने पहुंचा, लेकिन जब पत्नी ने साथ लौटने से इनकार कर दिया, तो पति ने वहीं रुकने का फैसला किया। अगली सुबह तड़के करीब 5 बजे, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, पति ने पहले साले पर पेट्रोल छिड़का, फिर पत्नी पर और आग लगा दी।

हालांकि, पेट्रोल की महक से साले की नींद खुल गई थी और उसने दूसरे कमरे में भागकर अपनी जान बचाई। पत्नी को जलता हुआ देखने के बाद पति ने खुद पर भी पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। यह घटना करीब 7 दिन पहले 9 जून की है।

इलाज के दौरान पत्नी की मौत रविवार रात करीब 2:30 बजे और पति की सुबह 5 बजे हुई। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम हमीदिया मर्चुरी में कराया गया, इसके बाद दोपहर में शव परिजनों को सौंप दिए गए। ईटखेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पति करता था शराब के नशे में विवाद

मृतक दीपक मेहरा पिता राप्रसाद मेहरा (45) अरवलिया ईटखेड़ी में रहता था। पास में ही उनका ससुराल है। पत्नी राधिका मेहरा 15 साल के बेटे और 12 साल की बेटी को पति से विवाद के बाद अपने घर ले गई थी। पति पत्नी पर शक करता था। शराब पीने का आदि था। पत्नी पति की शराब की लत से परेशान थी। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पति को शराब छोड़ने की समझाइश देती थी। इसी बात पर पति विवाद करता था। नाराज होकर पत्नी पिछले दिनों मायके में रहने लगी।

भाई ने बताया- जीजा मेरा भी कत्ल करना चाहते थे

मृतका के भाई राजेश कुमार ने बताया, "मेरे जीजा मेहनत-मजदूरी करते थे और शराब पीने के आदी थे। दीदी इस कारण बच्चों के साथ मायके आ गई थीं। घटना की शाम जीजा दीदी को लेने आए, लेकिन दीदी ने लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद जीजा हमारे घर ही रुक गए।

एक ही कमरे में दीदी, जीजा और छोटा भाई लालू सो रहे थे। तड़के जीजा ने पहले लालू पर पेट्रोल डाला, जिससे उसकी नींद खुल गई। वह खुमारी में था, इसलिए बिस्तर पर ही लेटा रहा। इसके बाद जीजा ने दीदी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान बचाकर लालू दूसरे कमरे में भागा और शोर मचाया। उसी दौरान जीजा ने खुद को भी आग लगा ली।

जांच अधिकारी बोले वारदात का कारण नहीं पता

मामले की जांच कर रहे एसआई विजय सिंह भाटी ने बताया कि परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। दीपक और राधिका के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके थे। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वह लगातार बेहोश ही रहे। शुरुआती जांच में दीपक के नशे की हालत में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2025
भोपाल: भोपाल दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को शुद्ध और मिलावट रहित दूध उपलब्ध कराने के लिए दूध की जांच प्रणाली को और भी आधुनिक बना दिया है। अब संघ के पास…
 15 June 2025
भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने 30 साल के एक युवक की छाती से करीब 2 किलोग्राम वजनी और 20 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई। यह ऑपरेशन बेहद जटिल…
 15 June 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने पर संघ की ताकत को और मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। शताब्दी वर्ष में संघ का उद्देश्य उत्सव मनाना नहीं हैं,…
 15 June 2025
प्रदेश में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए सदस्यता लेने और मतदान की तारीख तय हो गई है। प्रदेश में 20 जून की सुबह 9 बजे से मतदान और सदस्यता…
 15 June 2025
मध्यप्रदेश में विधायकों की समिति अब सरकार के अलग-अलग विभागों में चल रही बड़ी परियोजनाओं के निर्माण और उनके काम में अवरोध की जानकारी भी ले रही है। साथ ही…
 15 June 2025
भोपाल के रहने वाले युवक की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने एयर इंडिया को सेवा में लापरवाही का दोषी पाया है। देश की प्रमुख एयरलाइन मानी जाने वाली एयर इंडिया…
 15 June 2025
भोपाल के ईटखेड़ी में एक व्यक्ति अपनी मायके में रह रही पत्नी को लेने पहुंचा, लेकिन जब पत्नी ने साथ लौटने से इनकार कर दिया, तो पति ने वहीं रुकने…
 15 June 2025
भोपाल में इन दिनों बाइक रेसिंग का जोश छाया हुआ है। ‘रफ रोड रिबेल्स- भोपाल डर्ट चैलेंज’ नाम से मोटरसाइकिल डर्ट रेस का आयोजन बैरसिया रोड स्थित थ्रोटल एरिना में…
 14 June 2025
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस आज भी आरोपियों से पूछताछ करेगी। बता दें कि ये पूछताछ का तीसरा दिन है। इस बात की संभावना…
Advertisement