वीको का पूरा नाम विष्णु इंडस्ट्रियल केमिकल कंपनी है। एक छोटे से घर में विको कंपनी की शुरुआत साल 1952 में हुई थी। पहला आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट ‘विको वज्रदंती टूथ पाउडर’ तैयार किया गया। इस प्रॉडक्ट के लिए दावा किया गया कि यह 18 जड़ी बूटियों से बना है। वो अपने इस प्रोडक्ट को बेचने के लिए लोगों के घर तक गए। उनकी ये मेहनत जल्द ही रंग लेकर आई और कंपनी शुरू होने के तीन साल में ही उसे बड़ी सफलता हासिल हुई, 1955 आते-आते कंपनी का टर्नओवर 10 लाख रुपए सालाना हो चुका था। परेल के छोटे से गोदाम में शुरू हुई ये कंपनी जल्द ही एक बड़ी फैक्ट्री में बदल गई।
केशव विष्णु पेंढरकर ने इस कंपनी की शुरुआत की थी। वह नागपुर के एक छोटे से इलाके में छोटी सी राशन की दुकान चलाते थे। केशव ने कुछ नया करने की सोची और परिवार समेत मुंबई पहुंच गए। उन्होंने देखा कि लोग एलोपैथिक दवाइयों और पॉन्ड्स, नीविया, अफगान स्नो जैसे विदेशी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का खूब इस्तेमाल करते हैं। यहीं से उन्हें विको शुरू करने का आइडिया मिला था।











