खैर, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने पर इरफान पठान ने मौज लेते हुए अपने अंदाज में एक ट्वीट किया, जिस पर अब हंगामा हो रहा है। पठान ने लिखा- आज पड़ोसियों की टीवी टूटने से बच गई। कुछ लोग भारत में भी हैं, जिन्हें यह मजाक पसंद नहीं आया और वह इरफान पठान को निशाना बनाने लगे। लोगों का मानना है कि इरफान को ऐसा नहीं लिखना चाहिए। कुछ ने तो उनके लिए यह भी लिखा कि इरफान को शर्म आनी चाहिए।
यह थोड़ा अचरज वाली बात है। लोग इरफान पठान को ट्रोल करते हुए वक्त यह भूल गए कि हाल ही में पाकिस्तान के पीएम पद से दखल हुए शहबाज शरीफ ने क्या लिखा था। क्रिकेट मैच में भारत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं चूकने वाले शहबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड से मिली 10 विकेट की हार को 2021 में पाकिस्तान से हार से जोड़ा था। शाहीन ने जब कोहली और रोहित को एशिया कप में आउट किया तो लिखा कि वे शाहीन को नहीं खेल सकते। शहबाज शरीफ शायद टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली की ठुकाई भूल गए थे।
उन्हें अपने दिमाग पर थोड़ा जोर देना चाहिए। उन्हें याद करना चाहिए कि सर्वश्रेष्ठ कप्तान इमरान खान, स्विंग के किंग वसीम अकरम, वकार यूनुस, दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, आसिफ, मोहम्मद आमिर... न जाने कितने सूरमा आए और चले गए वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम को हराने में पाकिस्तान को 50 साल से अधिक लग गए। एक जीत पर ऐसा जश्न, मानो कभी हारे ही नहीं। खासकर वहां का पीएम क्रिकेट पर ज्ञान दे रहा था, जहां के लोगों को ज्ञान से ज्यादा रोटी की जरूरत है। आटा, दाल, पेट्रोल ही नहीं, पानी भी... हर चीज की कीमत 7वें आसमान पर हैं और अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है।