रोहित ने जीत के बाद क्या-क्या कहा?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि वे रिकॉर्ड के बारे में अधिक नहीं सोचते क्योंकि उन्हें पता है कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद रोहित ने कहा, ‘यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच थी। अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए मैं खुद का समर्थन कर रहा था। जानता था कि एक बार जब मैं अपनी नजरें जमा लूंगा तो विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाएगी। विश्व कप में शतक बनाना खास होता है। इसे लेकर बहुत खुश हूं।'भारतीय कप्तान ने आगे बात करते हुए कहा- रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता क्योंकि मुझे पता है कि अभी बहुत आगे जाना है और अपनी एकाग्रता नहीं खोनी है जो जरूरी है। मैं जानता हूं कि टीम को अच्छी शुरुआत देना और जहां तक संभव हो अच्छी स्थिति में पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने कुछ समय से किया है और मुझे पसंद है। जब यह काम करता है तो अच्छा लगता है।
पाकिस्तान से टक्कर पर भी बोले
भारत को अपने अगले मैच में अब 14 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है और रोहित ने कहा कि वह इसे किसी अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान मैच में भी इसी तरह खेलना चाहते हैं। बाहरी चीजों की चिंता नहीं करना चाहता। हम प्रत्येक मैच को इसी तरह देखेंगे।’











