तेजस्वी ने कहा कि जापान दौरे पर उनकी कोशिश बिहार के लिए निवेश तलाशने की है। बिहार में गया धाम है। जापान में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की बड़ी संख्या है। जापान के लोगों के लिए गया पवित्र भूमि है। ऐसे में बिहार का जापान से आध्यात्मिक रिश्ता है। इस रिश्ते के जरिए बिहार में निवेश और विकास लाने की कोशिश होगी।
दुर्गा पूजा-दशहरा के बीच अचानक जापान क्यों जा रहे तेजस्वी यादव, जानिए इनसाइड स्टोरी
पटना : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली जा रहे हैं, वहां से जापान के लिए रवाना होंगे। दुर्गा पूजा-दशहरे के बीच अचानक तेजस्वी यादव के जापान जाने को लेकर चर्चा का दौर तेज है। बताया जा रहा कि तेजस्वी पर्यटन विभाग के मंत्री भी हैं, इसलिए वह जापान-बिहार के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जा रहे हैं। पटना से जापान के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वहां जाकर कोशिश राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की होगी।
दुर्गा पूजा छोड़ तेजस्वी जा रहे जापान
तेजस्वी यादव नवमी और दशमी की पूजा छोड़कर जापान के लिए रवाना हो रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव बिहार में निवेश लाने की का प्रयास कर रहे हैं। इस कोशिश के मद्देनजर वह लगातार बिहार के पर्यटन को बढ़ाने की कोशिश भी कर रहे। पर्यटन क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जा रहा। पर्यटन केंद्रों को विकसित किया जा रहा। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा पूरी तरीके से आधिकारिक यात्रा है। इसके अलावा उन्होंने पांच राज्यों में चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सब जगह बीजेपी की हार होगी।











