दरअसल, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बताया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध होता है। इसलिए सभी अधिकारी गणना प्रपत्रों के वितरण और प्राप्ति को तय समय सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने साफ-साफ चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढील या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही कहा कि अगर कोई अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
आखिर क्यों नोएडा की DM मेधा रूपम हुईं आग बबूला? 143 कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, अन्य अधिकारियों में खलबली
नोएडा: यूपी के नोएडा में चुनाव से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों में कर्मचारियों की तरफ से लगातार गंभीर अवहेलना की जा रही है। एक दिन पहले ही डीएम मेधा रूपम ने 143 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कर्मचारियों के लापरवाह रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। काम के प्रति उनकी उदासीनता के साथ-साथ समीक्षा बैठक में भी उनकी उपस्थिति नहीं रही। इस पर डीएम ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है और 120 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।