अप्रैल-जून 2023 के दौरान यह ग्रोथ 10% थी। इस क्षेत्र में बैंकों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद यह ग्रोथ देखने को मिली है। आरबीआई के सेक्टोरल डेटा के मुताबिक अगस्त 2024 में गोल्ड लोन पिछले साल के मुकाबले लगभग 41% बढ़कर 1.4 लाख करोड़ रुपये हो गया। सोमवार को आरबीआई ने बैंकों और वित्त कंपनियों को अपनी स्वर्ण ऋण नीतियों और प्रक्रियाओं की समीक्षा करने और तीन महीने के भीतर किसी भी कमी को दूर करने का निर्देश दिया था।
सबसे ज्यादा लोन
NBFC इंडस्ट्री की ग्रोथ के मुकाबले गोल्ड लोन में ग्रोथ दोगुनी से अधिक है। इंडस्ट्री को ग्रोथ में पिछले साल के मुकाबले 12% तेजी आई है। नई और पुरानी कारों के लिए लोन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान पर्सनल लोन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है जो NBFC ऋण का 14% है। इसके बाद होम लोन का नंबर है जो इंडस्ट्री के लोन का 10% है। प्रॉपर्टी लोन और अनसिक्योर्ड बिजनस लोन 8% से थोड़ा अधिक है।











