Select Date:

तेल की धार पर क्यों फिसल गये मुकेश अंबानी? मुनाफे में लगी सेंध से समझिए

Updated on 22-07-2023 02:21 PM

नई दिल्ली: जब भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बात आती है तो बंपर प्रॉफिट का ख्याल सबसे पहले आता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को बंपर मुनाफा होता रहा है। यही वजह है कि मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में ऊपर भी बढ़ते रहे हैं। लेकिन इस बार रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसपर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिलायंस को प्रॉफिट तो हुआ है, लेकिन इस बार इसमें सेंध लग गई है।


17 फीसदी का हुआ नुकसान

रिलायंस को ऑयल और केमिकल के कारोबार में तगड़ा नुकसान हुआ है। कच्चे तेल के खेल में देश की सबसे बड़ी कंपनी को पिछली बार के मुकाबले 17 फीसदी के प्रॉफिट का नुकसान हो गया है। यानी यह 11 फीसदी कम हो गया है। पिछले साल से तुलना करें तो रिलायंस इंडस्ट्री को प्रॉफिट में डबल डिजिट का नुकसान हुआ है। यह कोई छोटी बात नहीं है।

क्यों लगी मुनाफे में सेंध

आखिर ऑयल सेक्टर के सबसे बड़े प्राइवेट प्लेयर को इतना बड़ा नुकसान कैसे हो गया। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की इनकम कम होने की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतें हैं। दरअसल कच्चे तेल की कीमतों में पिछले एक साल में 31 फीसदी की गिरावट आई है। कच्चे तेल के दाम में गिरावट और डीजल जैसे ईंधन पर मार्जिन में कमी आई है। पिछले साल से तुलना करें तो इस साल जून तिमाही में पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर रिफाइनिंग मार्जिन कम हो गया है। हालांकि रिटेल और टेलीकॉम सेग्मेंट में आरआईएल का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
नए टेलीकॉम कस्टमर्स के जुड़ने और एवरेज रेवेन्यु पर कस्टमर्स (ARPU) के मजबूत रहने की वजह से रिलायंस जिओ की इनकम बढ़ गई है। रिलायंस रिटेल ने भी अच्छा मुनाफा हासिल किया है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम का नेट प्रॉफिट 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपये हो गया है।


कम हो गया मुनाफा

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिजल्ट काफी खराब माना जा रहा है। तिमाही आधार पर अगर देखें तो कंपनी का मुनाफा 17 फीसदी कम होकर 16,011 करोड़ रुपये पर आ गया है। अगर पिछले फाइनेंशियल ईयर के लास्ट क्वाटर को देखें तो कंपनी को रेकॉर्ड 19,299 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। इससे पता चलता है कि कंपनी का प्रॉफिट काफी कम हो गया है। जबकि कंपनी के एनुअल बेसिस पर अगर इसे देखा जाए तो पिछले साल इसी टाइम पीरियड में कंपनी का प्रॉफिट 17,955 करोड़ हुआ था। यह इस क्वाटर में 11 प्रतिशत कम हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की इनकम भी करेंट फाइनेंशियल ईयर की अप्रैल-जून क्वाटर में कम होकर 2.1 लाख करोड़ रुपये रही है। पिछले फाइनेंशियल ईयर के इसी टाइम पीरियड में यह 2.22 लाख करोड़ रुपये रही थी। जबकि जनवरी-मार्च, 2023 में यह 2.16 करोड़ रुपये थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
Advertisement