कौन बनेगा पेटीएम का नया बॉस जानिए क्यों विजय शेखर शर्मा ने दिया इस्तीफा

कौन बनेगा पेटीएम का नया बॉस जानिए क्यों विजय शेखर शर्मा ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के एक्शन के करीब एक महीने बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank ) के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के नॉमिनी डायरेक्टर भावेश गुप्ता ने भी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। विजय शेखर शर्मा का जाना बैंकिंग सेक्टर में एक फिनटेक उद्यमी के रूप में उनके सात साल के कार्यकाल का अंत है। हालांकि, वह पेटीएम ब्रांड और ऐप वन97 कम्युनिकेशंस का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। पेटीएम पेमेंट्स बैंक 2017 में स्थापित किया गया था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) ने अपने निदेशक मंडल का दोबारा गठन किया है। पीपीबीएल के भविष्‍य का कारोबार नया गठित बोर्ड ही देखेगा।
Advertisement