बिहार की नई सरकार में होंगे कौन-कौन से मंत्री, जानिए किसका पत्ता कटेगा और किसे मिलेगी गद्दी
पटना: बिहार में नए सीएम सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही आधी सरकार ने आकार ले लिया है। आधी इसलिए कि सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली है। यूं समझिए कि बिहार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की जगह उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव होंगे।
डिप्टी सीएम नंबर 1 और 2 का फॉर्मूला भी समझिए
JDU ने डिप्टी सीएम 1 और 2 का फॉर्मूला भी बीजेपी की तरह ही नई सरकार में लागू किया है। उपमुख्यमंत्री की ड्राइविंग सीट पर डिप्टी सीएम नंबर 1 विजय कुमार चौधरी आ गए हैं और विजय कुमार सिन्हा की तरह उनका साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव देंगे। एक तरह से बिहार में नीतीश कुमार ने JDU के वारिस भी करीब-करीब तय कर दिए हैं। माना जा रहा है कि निशांत के पूरी तरह से राजनीति में आने के बाद उनके लिए इनमें से एक को जगह खाली करनी होगी। खैर ये दूर की कौड़ी है, लेकिन पहले ये समझिए कि सम्राट चौधरी की कैबिनेट में संभावित मंत्री कौन-कौन बन सकते हैं।पहले समझिए पुरानी सरकार वाला फॉर्मूला
बिहार में 2025 में बनी सरकार में बीजेपी मंत्रियों के मामले में सबसे आगे थे। बीजेपी कोटे से 2025 की नवंबर में 14 मंत्री बनाए गए थे। जबकि JDU ने अपनी तरफ से 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। वहीं लोजपा रामविलास के कोटे से दो मंत्री बनाए गए थे। जबकि जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM से 1-1 मंत्री बनाए गए थे। माना जा रहा है कि इस बार भी लगभग वही फॉर्मूला रहेगा, लेकिन जदयू के मंत्रियों की लिस्ट बढ़ेगी।











