कुलदीप की वापसी पर कौन होगा बाहर? जानें दिल्ली और कोलकाता के मैच में क्या होगी प्लेइंग इलेवन

कुलदीप की वापसी पर कौन होगा बाहर? जानें दिल्ली और कोलकाता के मैच में क्या होगी प्लेइंग इलेवन
विशाखापत्तनम: दिल्ली कैपिटल्स की नजरें बुधवार को आईपीएल के मैच में यह साबित करने पर लगी होंगी कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत कोई तुक्का नहीं थी। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें जीत की हैट्रिक पर लगी होंगी। दिल्ली ने रविवार को गत चैम्पियन चेन्नई को 20 रन से हराया जो इस सत्र में उनकी पहली जीत थी। अब उनका सामना केकेआर से है जिसके बल्लेबाजों ने 29 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

वॉर्नर और शॉ लय में दिखे

दिल्ली के लिए ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉपर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। इस बीच ऋषभ पंत ने पहले दो मैचों में औसत प्रदर्शन के बाद अपने पुराने फॉर्म में लौटते हुए 32 गेंद में 51 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श भी विरोधी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। स्टब्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया और टीम उनसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद कर रही होगी।
Advertisement