प्रॉपर्टी सेल पर इनडेक्सेशन बेनिफिट हटने से किसे होगा नुकसान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर दिया साफ

प्रॉपर्टी सेल पर इनडेक्सेशन बेनिफिट हटने से किसे होगा नुकसान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर दिया साफ
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में मंगलवार को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का फुल बजट पेश किया। इसमें उन्होंने मकान की बिक्री पर मिलने वाले इनडेक्सेशन बेनिफिट को खत्म करने की घोषणा की। इससे प्रॉपर्टी बेचने पर अब एलटीसीजी में इनडेक्सेशन यानी महंगाई को एडजस्ट करने का लाभ नहीं मिलेगा। अब तक की व्यवस्था में प्रॉपर्टी की सेल से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर इनडेक्सेशन बेनिफिट के भीतर 20% टैक्स लगाया जाता था। अब प्रॉपर्टी की सेल पर पूंजीगत लाभ के लिए इनडेक्सेशन बेनिफिट के बिना 12.5% का नया LTCG टैक्स रेट लागू होगा। माना जा रहा है कि इससे प्रॉपर्टी बेचने वालों को अधिक टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। लेकिन सीतारमण ने साफ किया है कि इससे केवल कुछ अमीर निवेशकों को ही नुकसान होगा।
Advertisement