गोविंदराम मेघवाल की 'राजनीतिक हत्या' कौन करना चाहता था? अशोक गहलोत को 'संकटमोचन' बता कर दिया खुलासा

गोविंदराम मेघवाल की 'राजनीतिक हत्या' कौन करना चाहता था? अशोक गहलोत को 'संकटमोचन' बता कर दिया खुलासा
बीकानेर: राजस्थान के रेगिस्तानी जिले बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान अब 'शीत युद्ध' से निकलकर सरेआम सड़कों पर आ गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी के गुट पर तीखा हमला बोलते हुए जिले की सियासत में भूचाल ला दिया है। कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित एक विशाल जनसभा में मेघवाल ने न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि कांग्रेस के ही एक धड़े को 'भाजपा की बी-टीम' करार दे दिया।


'अशोक गहलोत ने बचाई मेरी सियासी जान'

मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर मेघवाल ने अपनी निष्ठा का खुलकर इजहार किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बीकानेर की राजनीति में विरोधियों ने उनकी 'राजनीतिक हत्या' की पूरी पटकथा लिख ली थी। मेघवाल ने कहा कि 'अगर अशोक गहलोत का साथ न होता, तो ये लोग मुझे कब का खत्म कर चुके होते। राजस्थान की राजनीति गहलोत के बिना अधूरी और कमजोर है।'
Advertisement