शॉटवेल स्पेसएक्स की प्रेजिडेंट के साथ-साथ कंपनी की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी हैं। रॉयटर्स के मुताबिक पिछले साल उन्हें 1 मिलियन डॉलर की सैलरी मिली। उनके कंपनसेशन में ज्यादातर हिस्सा स्टॉक ऑप्शंस और अवॉर्ड्स का रहा। इसके साथ ही शॉटवेल सबसे ज्यादा पैसा पाने वाली एग्जीक्यूटिव्स में शामिल हो गईं। उनकी कमाई माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (79 मिलियन डॉलर) और ऐपल के टिम कुक (75 मिलियन डॉलर) से ज्यादा है। फोर्ब्स के मुताबिक शॉटवेल की नेटवर्थ 3.4 अरब डॉलर है।
कौन हैं शॉटवेल?
मस्क कंपनी के सीईओ हैं लेकिन 62 साल की शॉटवेल ही कंपनी का रोजमर्रा का कामकाज देखती हैं। शॉटवेल 2002 में वाइस प्रेजिडेंट बिजनेस डेवलपमेंट के तौर पर स्पेसएक्स से जुड़ी थीं। उन्होंने कंपनी के रियूजेबल फॉल्कन 9 रॉकेट के लिए डिमांड बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही स्टारलिंक के सैटेलाइट ब्रॉडबैंड में भी उनकी अहम भूमिका है। कंपनी का ज्यादातर रेवेन्यू और प्रॉफिट इसी बिजनेस से आता है।आईपीओ की तैयारी
- दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में स्पेसएक्स
- इस कंपनी में एलन मस्क की 40 से 42 फीसदी तक हिस्सेदारी
- स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 1.75 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है
- कंपनी ने प्रेजिडेंट को $85.8 मिलियन का कंपनसेशन दिया











