बंगाल की पावन धरा का जिक्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की पावन धरा का जिक्र किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भक्ति परंपरा को नया रूप देने में बंगाली समाज के योगदान को याद किया। उन्होंने जगदीश चंद्र बोस के जरिए देश में विज्ञान को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में बंगाल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की इस धरा ने देश को महान क्रांतिकारी दिए। विपिन चंद्र पाल से लेकर युवाओं की भुजाओं में एक नया तेज पैदा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसा महान नेता भारत को दिया। नेताजी ने कहा था, तुम खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।सीएम योगी ने नेताजी के प्रयासों और युवाओं के भीतर जज्बा जगाए जाने का परिणाम रहा कि ज्यादा समय तक ब्रिटिश भारत को गुलाम नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 के भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की लौ बंगाल के बैरकपुर छावनी से शुरू हुआ। इसके बाद हजारों क्रांतिकारी देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। उन्होंने कहा कि यह बंगाल की धरती है, जिसने 1905 में बंगाल विभाजन का विरोध करते हुए स्वदेशी का नारा पूरे भारत को दिया।
विपक्ष पर बोला हमला
सीएम योगी ने कहा कि वह बंगाल की धरती जो कभी अपनी कला और साहित्य के कारण भारत की कल्चरल राजधानी कहलाती थी, उसे क्या बना दिया गया। ममता दीदी आज जब जय श्री राम का नारा लगता है तो नाराज हो जाती हैं। ममता दीदी को ऐसे लगता है जैसे उसकी सत्ता खो रही है। उन्हें यह पसंद नहीं आता जब कोई हर हर महादेव का जयकारा बोलता है। सीएम योगी ने कहा कि मैं भगवान तारकनाथ जी का दर्शन करके मैं आ रहा हूं। इस मंदिर को काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जा सकता था।सीएम योगी ने कहा कि मंदिरों के विकास से क्षेत्र का विकास होता है। स्थानीय व्यावसायियों का व्यवसाय बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्टों और पिछले 15 साल में टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बना दिया। बंगाल में भारत की सनातन परंपरा के बारे में बोलने पर प्रतिबंधित किया जाता है।
डेमोग्राफी में बदलाव का दावा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली में कहा कि बंगाल की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। एक वर्ग का बड़े पैमाने पर बसाने की कोशिश चल रही है। जय श्री राम पर बैन लगाया जाता है। मां दुर्गा की पूजा, सरस्वती पूजा और मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन की शोभा यात्रा को प्रतिबंधित किया जाता है। ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं। इफ्तारी की दावत करती हैं। लेकिन, अन्य समय कर्फ्यू रहता है। सरेआम बहन-बेटियों की हत्या होती है। टीएमसी के लोगा मालामाल हैं। टीएमसी के लोग मौन हैं और इसके खिलाफ आज बंगाल की जनता मुखर हो गई है। लोग इस सत्ता से बदलाव चाहती है।कल्याणी में किया रोड शो
पश्चिम बंगाल के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र की सड़कें सोमवार को ‘वंदे मातरम, भारत मां, जय श्री राम, हिंदू सम्राट, बुलडोजर बाबा’ के जयकारों से गूंज उठीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा उम्मीदवार अनुपम विश्वास के लिए चुनावी रथ पर रोड-शो करने निकले तो जैसे जनसमुद्र उमड़ पड़ा। बंगाल में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से पुकारे जा रहे सीएम योगी ने भी सड़कों पर उमड़े लोगों पर बीच-बीच में पुष्पवर्षा की। सीएम योगी के साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्य़क्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या भी उपस्थित रहे।सीएम योगी के रथ के आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण एवं संकटमोचन हनुमान के वेष में कलाकार चल रहे थे। आध्यात्मिक धरा पर इस वेशभूषा में कलाकारों को देख हर कोई उनके प्रति श्रद्धा जताता रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जयश्रीराम का उद्घोष करते दिखे।











