बेयरस्टो को आउटकर कर दिया खेल
दरअसल, भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स बड़ी उम्मीद थे। पारी के 52वें ओवर में कैमरून ग्रीन की बाउंसर को बेयरस्टो ने छोड़ दिया। ओवर की आखिरी बॉल थी तो वह इसके बाद क्रीज से बाहर निकल गए। हालांकि, यह रन के लिए नहीं था, लेकिन चपल कैरी ने सटीक थ्रो पर गिल्लियां उड़ा दीं। जब तक बेयरस्टो कुछ समझ पाते ऑस्ट्रेलियाई टीम जश्न में डूब गई।
इंग्लैंड के नंबर वन दुश्मन बने कैरी
थर्ड अंपायर ने क्रिकेट के नियमों के हिसाब से बेयरस्टो को आउट करार दिया, जो इंग्लैंड की हार का सबसे बड़ा कारण बना। दूसरी ओर, इसने कैरी को अंग्रेजों का सबसे बड़ा दुश्मन बना दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें अपशब्द कहे जा रहे हैं तो ऑस्ट्रेलियाई फैंस में वह हीरो हैं। कैरी वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम नहीं हैं, लेकिन विकेट के पीछे काफी एक्टिव रहते हैं।
फुटबॉल से क्रिकेट में आए और छा गए
खैर, कैरी ने 2020 में एक बार कहा था- यदि आप किसी भी क्रिकेटर से पूछें तो वह एमएस धोनी की तरह खेलना पसंद करेगा। वह संभवतः उस भूमिका में सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं उनके जैसा आधा भी बन गया तो यह बेहद खास होगा। मुझे मैच को फिनिश तक ले जाने और ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20, एकदिवसीय मैच और यहां तक कि बीबीएल में भी जीतने में अच्छा लगेगा। उनके खिलाफ खेलना काफी कठिन था, क्योंकि वह कभी भी आउट नहीं होते थे। कैरी ने बैटिंग में भले ही धोनी वाला प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन दस्ताने से माही वाला कमाल तो कर ही दिया है।











