क्यों पड़ी बदलाव की जरूरत?
इस बदलाव के बाद अब 10 दिनों के अंदर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की तरफ से नोएडा एयरपोर्ट को आखिरी एनओसी के रूप में सिक्योरिटी प्रोग्राम की मंजूरी भी मिल जाएगी। यह फैसला नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के उस निर्देश के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि भारत में हवाई अड्डों का नेतृत्व एक भारतीय नागरिक द्वारा किया जाना अनिवार्य है।
कॉर्पोरेट में 20 साल का अनुभव
- नीतू समरा सीईओ बनने से पहले अक्टूबर 2021 से नोएडा एयरपोर्ट की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में कार्यरत थीं।
- उनके पास कॉरपोरेट वित्तीय नेतृत्व में दो दशकों (20 साल) से अधिक का अनुभव है।
- नीतू समरा ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है।
- उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
- नोएडा एयरपोर्ट से पहले उन्होंने LeasePlan India Pvt Ltd में फाइनेंस डायरेक्टर जैसे प्रमुख पदों पर काम किया है।











