अफरीदी नहीं आ रहे बाज
हाल ही में, अफरीदी पाकिस्तानी आर्मी की वर्दी पहनकर अटारी-बाघा बॉर्डर पर दिखाई दिए थे। इसके बाद, उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में भारतीय सेना के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने भारतीय सेना को 'नालायक निकम्मा' कह दिया। अफरीदी के इस बयान पर भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कारगिल में भी हराया था। ऑलरेडी इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!'अफरीदी ने शेयर की फोटो
शिखर धवन के इस जवाब के बाद अफरीदी के पास कुछ कहने को नहीं था। उन्होंने फिर वही पुराना 'Fantastic Tea' वाला कमेंट किया। दरअसल, 2019 में बालाकोट हवाई हमले के बाद भारतीय पायलट अभिनंदन वर्थमान का विमान पाकिस्तान में क्रैश हो गया था। पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया था। इसके बाद, पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अभिनंदन चाय पीते हुए कह रहे थे, 'Tea Is Fantastic'। तब से पाकिस्तान में भारत को चिढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। अफरीदी ने हाथ में चाय का कप लेकर एक फोटो शेयर की और लिखा, 'छोड़ो जीत हार को , आओ तुम्हें चाय पिलाता हूं शिखर। #FantasticTea'।दानिश कनेरिया ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अफरीदी के इस कमेंट के बाद, पूर्व पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने अफरीदी को जवाब दिया। कनेरिया ने अफरीदी के इस ट्वीट का रिप्लाए करते हुए लिखा, 'यह अजीब बात है कि जो व्यक्ति हिंदुओं के साथ बैठने या खाने से इनकार करता है, वह अचानक उन्हें चाय पर आमंत्रित कर रहा है, उसे यह एहसास नहीं था कि चाय सेवा के साथ उसका पाखंड भी दिख रहा है।'दानिश कनेरिया एक पाकिस्तानी हिंदु क्रिकेटर हैं, जिनके ऊपर पाकिस्तानी में कई बार जुल्म हुए हैं। खासकर शाहिद अफरीदी से उनकी खासी लड़ाई है। कनेरिया ने एक बार बताया था कि वो जब पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे तो अफरीदी ने उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए भी कहा था।











