Select Date:

मुकेश अंबानी की रिलायंस में क‍िसे मिलती है सबसे ज्‍यादा सैलरी, नीता, ईशा और आकाश से भी ज्‍यादा!

Updated on 27-04-2024 12:22 PM
नई दिल्‍ली: मुकेश अंबानी भारत के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 9,63,725 करोड़ रुपये है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन हैं। RIL देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 19,74,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनियों के जरिये अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्‍हें इसमें अपने परिवार के सदस्यों जैसे नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ कुछ करीबी सहयोगियों से भी मदद मिलती है। मुकेश अंबानी के ऐसे ही करीबी सहयोगियों में से एक है निखिल मेसवानी। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्‍यादा वेतन पाने वाले कर्मचारी हैं। निखिल मेसवानी को वेतन में 24 करोड़ रुपये से ज्‍यादा मिलते हैं।

निखिल को अंबानी परिवार के किसी भी सदस्य के मुकाबले अधिक वार्षिक वेतन मिलता है। वह रसिकभाई मेसवानी के बेटे हैं। रसिकभाई मुकेश अंबानी के पहले बॉस थे। दरअसल, मुकेश अंबानी ने जब कारोबारी जगत में कदम रखा था तब रसिकभाई मेसवानी के ही मार्गदर्शन में उन्‍हें डाला गया। उस वक्‍त रिलायंस ग्रुप मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई के नेतृत्‍व में तेजी से फल-फूल रहा था।

कैसे शुरू हुआ कंपनी में न‍िख‍िल का सफर?

रसिकभाई धीरूभाई अंबानी के भतीजे थे। वह रिलायंस के संस्थापक निदेशकों में से थे। उन्हें मुकेश का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी मिली थी। रसिकभाई ग्रुप के बढ़ते पॉलिएस्टर डिवीजन की देखरेख करते थे।
अब रसिकभाई के बेटे निखिल मेसवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी की तरह ही करियर का रास्ता अपनाया। कंपनी में निखिल का करियर एक प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में शुरू हुआ था। वह मुख्य रूप से पेट्रोकेमिकल्स डिवीजन पर फोकस करते हैं। उन्होंने रिलायंस को पेट्रोकेमिकल इंडस्‍ट्री में प्रमुख ग्‍लोबल प्‍लेयर के तौर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। निखिल 1986 में रिलायंस का हिस्सा बने। 1 जुलाई, 1988 से कंपनी के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक बनने के साथ पूर्णकालिक निदेशक पद संभाला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2024
बायजूस के फाउंडर बायजू रवीन्द्रन ने 1500 से अधिक सेल्स सहयोगियों और मैनेजर्स के साथ एक मीटिंग में कंपनी की सेल्स रणनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव की जानकारी दी। यह…
 15 May 2024
मुंबई: आप यदि शेयर बाजार (Share Market) में ट्रेडिंग करते हैं या दिलचस्पी रखते हैं तो F&O Trading को जरूर जानते होंगो। जी हां, आप सही समझे। हम फ्यूचल एंड…
 15 May 2024
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा। ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में दो से छह फीसदी तक तेजी आई। इससे ग्रुप…
 15 May 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) अब टाटा ग्रुप (Tata Group) की सबसे प्रॉफिटेबल कंपनी नहीं रह गई है। एक दशक में पहली बार टाटा मोटर्स (Tata…
 15 May 2024
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने इसके लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस…
 15 May 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बड़ी राहत दी है। कंपनी का कहना है कि मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों को…
 15 May 2024
मुंबई: शेयर बाजारों के मेन बोर्ड पर आज दो कंपनियों के आईपीओ लिस्ट हुए। आज लिस्ट हुई कंपनी TBO Tek के आईपीओ ने निवेशकों को पहले दिन ही शानदार 55…
 15 May 2024
 वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम स्ट्यूवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) का चेन ऑफ कस्टडी स्टैंडर्ड वी2 (2022) का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। कंपनी ने झारसुगुडा, ओडिशा में विशेष आर्थिक ज़ोन संयंत्र में अपने…
 14 May 2024
इंदौर l भारत के बहुचर्चित और सबसे बड़े प्रीमियम बेकरी और पेटिसरी ब्रैंड, थियोब्रोमा ने मई माह में इंदौर में अपने दो स्टोर्स को लॉन्च करने की घोषणा की है।थियोब्रोमा…
Advertisement