रोहित ने इंग्लैंड के लिए क्या कहा?
रोहित शर्मा ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में खेलना सबसे मुश्किल है, आप इंग्लैंड से पूछ सकते हो।'इंग्लैंड की टीम ने पर्थ और ब्रिस्बेन में खेले गए पहले दो टेस्ट मैच 8-8 विकेट से गंवा दिए। ये दोनों मैच तीन दिनों से भी कम समय में खत्म हो गए। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया। इसमें इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। हालांकि इसके बाद भी बेन स्टोक्स की टीम को आखिरी दिन 82 रनों से हार झेलनी पड़ी।











