टॉप 10 बिजनेसमैन में शामिल मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के पास पगानी हुआयरा स्पोर्ट्स कार भी है, जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपये से ज्यादा है। तो चलिए, आज हम आपको एलन मक्स और मार्क जुकरबर्ग की कारों के पूरे कलेक्शन के बारे में बताते हैं।
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क और फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के पास कौन-कौन सी कारें, देखें डिटेल
अमीरियत... एक ऐसा शब्द, जिसको परिभाषित करने के कई तरीके हैं और इनमें एक परिभाषा ऐसी भी है कि अगर आपके पास ढेर सारी महंगी कारें होती हैं तो लोग कहते हैं कि देखो यह बड़ा अमीर बंदा है। हालांकि, बहुत से ऐसे लोग हैं, जो जिनके पास पैसे तो खूब हैं, लेकिन ने लग्जरी लाइफ और महंगी कारों से दूर रहते हैं। ऐसे लोगों में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क भी हैं उनके पास ज्यादातर उनकी कंपनी टेस्ला की ही कारें हैं।
एलन मस्क के पास कौन-कौन सी कारें हैं?
दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक टेस्ला के मालिक एलन मस्क के पास ज्यादातर इलेक्ट्रिक कार ही है, जो कि उनकी कंपनी की ही है। इनमें टेस्ला साइबरट्रक के प्रोटोटाइप मॉडल के साथ ही मॉडल एस प्लेड, मॉडल एक्स और मॉडल 3 जैसी गाड़ियां हैं। एलन मस्क के पास जगुआर और फोर्ड की गाड़ियां भी हैं, जो कि फ्यूल बेस्ड हैं। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स के साथ ही स्पेस एक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क पहले मैकलॉरेन और लोटस जैसी कंपनियों की भी महंगी कारें चढ़ते थे।
मार्क जुकरबर्ग को महंगी कारों से मोहब्बत
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसी दुनिया की मोस्ट पॉपुलर सोशल मीडिया साइट्स और चैटिंग ऐप की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को महंगी कारों से प्यार है। उनकी लग्जरी कारों के कलेक्शन में सबसे महंगी है पगानी हुआयरा, जिसकी कीमत 18-19 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस कार की महज 100 यूनिट दुनियाभर में बिक्री के लिए उपलब्ध थी। इसके साथ ही मार्क के पास होंडा फिट, फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई, एक्यूरा टीएसएक्स और इनफिनिटी जी25 जैसी गाड़ियां भी हैं, जिन्हें वे ज्यादातर डेली यूज में लाते हैं।











