ट्रैवल इंश्योरेंस उस समय काफी काम आते हैं जब किसी भी वजह से फ्लाइट कैंसिल हो जाती है या देरी से उड़ान भरती है। वजह बारिश, भूकंप, कोहरा आदि कुछ भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस कंपनियां यात्री को होटल में रुकने से लेकर कैब और खाने तक की सुविधाएं देती हैं। हालांकि ऐसी स्थिति में एयरलाइंस कंपनियां भी यात्रियों को रहने, खाने-पीने आदि की सुविधाएं देती हैं। ट्रैवल इंश्योरेंस में मिलने वाली सुविधाएं एयरलाइंस की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से अलग होती हैं।
एयरलाइंस कंपनियों की सुविधाओं में कमी की मिलती हैं शिकायत
हर एयरलाइंस कंपनी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के अनुसार काम करती है। फ्लाइट के देरी से उड़ने या रद्द होने की स्थिति में फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को खाने से लेकर उन्हें आराम करने के लिए जगह देने तक की जिम्मेदारी उस एयरलाइंस कंपनी की होती है जिस एयरलाइंस से यात्री उड़ान भरने वाले होते हैं। लेकिन समय-समय पर एयरलाइंस कंपनियों की ओर से इन सुविधाएं के न मिलने की भी शिकायतें आती रहती हैं। ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस काफी काम आ सकता है।

कितना आता है इंश्योरेंस का खर्चा?
डोमेस्टिक यानी भारत में ही यात्रा करने के मामले में ट्रैवल इंश्योरेंस का खर्च 100 रुपये से 800 रुपये प्रति यात्री होता है। यह खर्च एक तरफ की यात्रा के लिए है। वहीं इंटरनेशनल मामले में इंश्योरेंस का खर्च अलग-अलग देश के हिसाब से अलग-अलग होता है। यह खर्च 5 हजार रुपये तक हो सकता है। अगर आप डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस लेते हैं तो यह इंश्योरेंस 200 रुपये में मिल जाता है तो आपको 5 हजार या इससे ज्यादा रुपये तक की सुविधाएं ले सकते हैं।