भारत में कहां से आता है सबसे ज्यादा सोना?
वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मार्च में कीमती धातु का आयात 53.56 फीसदी घटकर 1.53 अरब डॉलर रह गया। स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है। इसकी हिस्सेदारी लगभग 40 फीसदी की है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आयात में हिस्सेदारी 16 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका की लगभग 10 फीसदी है।देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी पांच फीसदी से अधिक रही है। फिलहाल सोने पर 15 फीसदी आयात शुल्क लगता है। सोने का आयात बढ़ने के बावजूद देश का व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) पिछले वित्त वर्ष में घटकर 240.18 अरब डॉलर रह गया। जबकि 2022-23 में यह व्यापार घाटा 265 अरब डॉलर था।











