फरवरी 2026 में बैंक की प्रमुख छुट्टियां
फरवरी 2026 में बैंक कुछ खास मौकों पर बंद रहेंगे। इनमें लोसर, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और राज्य दिवस/राज्य स्थापना दिवस शामिल हैं। वहीं आरबीआई के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को और हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं।पढ़ें फरवरी की छुट्टियों का कैलेंडर
18 फरवरी: सिक्किम में 18 फरवरी को लोसर त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। लोसर, जिसे तिब्बती नव वर्ष भी कहते हैं, सिक्किम में बड़े ही जोश और धूमधाम से मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है।19 फरवरी: महाराष्ट्र में 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। यह महाराष्ट्र में एक त्योहार और सार्वजनिक अवकाश है। यह त्योहार 19 फरवरी को मनाया जाता है, जो मराठों के पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन की सालगिरह है।
20 फरवरी: मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 20 फरवरी 2026 को राज्य दिवस या राज्य स्थापना दिवस मनाने के कारण बैंक बंद रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दोनों 20 फरवरी को अपना राज्य स्थापना दिवस मनाते हैं। इसी दिन 1987 में ये केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य बने थे।











