Select Date:

पत्नी थाने पहुंची तो पति ने खुद को लगाई आग:भोपाल में पेट्रोल डालकर थाने पहुंचा

Updated on 12-04-2025 12:18 PM

भोपाल में पत्नी के थाने में शिकायत करने पहुंचने पर पति ने खुद को आग लगा ली। वह भी पेट्रोल डालकर थाने पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने पानी और कंबल से आग को बुझाया और युवक को अस्पताल भिजवाया। आग बुझाने के दौरान एक पुलिसकर्मी का हाथ भी झुलस गया।

मामला गौतम नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर का है। टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सूरज ग्यासी (30) मूल रूप से टीकमगढ़ का रहने वाला था। वह टीला जमालपुरा में स्थित हरीजन बस्ती में पत्नी के मायके में रह रहा है।

दो दिन पहले पत्नी ने आपसी विवाद के बाद पति के खिलाफ टीला जमालपुरा में एफआईआर दर्ज करा दी थी। शुक्रवार की दोपहर को करीब 1 बजे दोनों में विवाद हो गया। पत्नी फिर थाने पहुंच गई।

शक था एफआईआर के बाद गिरफ्तारी होगी पति भी उसके पीछे थाने पहुंच गया। उसे संदेह था कि एफआईआर दर्ज होगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी शंका में उसने खुद को आग लगा ली। हालांकि मौके पर पुलिस ने तत्काल पानी और कंबल से आग को बुझाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 April 2025
भोपाल के क्लिनिक की लगातार दूसरे दिन जांच की गई। कार्रवाई के डर से कई क्लिनिक पर तो डाले लग गए। 4 क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद…
 13 April 2025
भोपाल I मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में पढ़ने वाले  छात्रों की अचानक तबियत बिगड़ गई। हैरानी की बात ये है…
 13 April 2025
दिल्ली के लाल किले में शनिवार शाम सम्राट विक्रमादित्य का महानाट्य प्रारंभ हुआ। इसका मंचन 14 अप्रैल तक होगा। लाल किले के माधवदास पार्क में आयोजित इस महानाट्य महामंचन में…
 13 April 2025
उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सम्राट विक्रमादित्य ने अपने शासन से उस काल को और भारत को गौरवान्वित किया। हमारी सांस्कृतिक चेतना के विकास में सम्राट…
 13 April 2025
दो दिन पहले भोपाल, रतलाम और गुना समेत एमपी के अलग-अलग जिलों में पूर्व सीएम और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे।रतलाम और गुना…
 13 April 2025
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल आएंगे। वह यहां रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर मप्र राज्य सहकारी दुग्ध संघ…
 13 April 2025
भोपाल। भारत के संघर्ष और आजादी के साक्षी रहे नई दिल्ली के लाल किले की रंगत 12 अप्रैल की शाम बदली-बदली सी रही। इस लाल किले ने आज सम्राट विक्रमादित्य की…
 12 April 2025
मध्यप्रदेश में 8 से 22 अप्रैल 2025 तक सातवां “पोषण पखवाड़ा” पूरे जोश और जागरूकता के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य में…
 12 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि “आपः सुजिरा अमृतः सुवर्चाः शंभू मयोभूः", अर्थात जल न केवल अमृतस्वरूप है, बल्कि शुभ, पवित्र और जीवनदायक भी है। उन्होंने कहा है…
Advertisement