अपने 'अंतिम संस्कार' के बाद जब जिंदा गांव पहुंचा शख्स तो सबके उड़े होश, सगे भाई ने की ऐसी काली करतूत

अपने 'अंतिम संस्कार' के बाद जब जिंदा गांव पहुंचा शख्स तो सबके उड़े होश, सगे भाई ने की ऐसी काली करतूत
गुलडिया गांव के रहने वाले पीड़ित दिव्यांग मनोहर का आरोप है कि वह बदायूं के गुलडिया में 2007 से नहीं रहता है। यानी कि लगभग 16 साल से वो बाहर रहकर लोगों के घरों में खाना बनाकर गुजर बसर कर ज़िन्दगी काट रहा है। पीड़ित मनोहर ने बरेली SSP अनुराग आर्य से शिकायत की, जिसके बाद बताया कि उसके भाई ने जमीन हड़पने के उद्देश्य से बीती 21 तारीख को किसी मृत व्यक्ति का शव मनोहर का बताकर उसका अंतिम संस्कार और दसवां कर दिया। जब मामले का पता जिंदा भाई मनोहर को लगा, तब वह गांव पहुंचा। ग्रामीण उसे देखकर भौंचक्के रह गए।
Advertisement