कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव में आबादी की जमीन है। इस पर कई लोग मकान बनाकर रहते हैं। पास ही संजय सिंह की जमीन भी है। मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट के आदेश पर ही सेवापुरी की नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी कपसेठी, मिर्जामुराद और राजातालाब थाने की पुलिस के साथ मंगलवार को जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई और हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाने की मांग रखी।
थप्पड़ मारने से नाराज लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दिया
तहसीलदार प्राची केसरवानी के थप्पड़ लगाने के साथी वहां पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने महिला अधिकारी को घेर कर नारेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद महिला अधिकारी को उल्टे पांव वापस भागना पड़ा। थप्पड़ मारने से नाराज लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दिया। अब इस मामले को लेकर युवती के परिजन महिला तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए स्थानीय थाने में तहरीर दी है । हालांकि अब तक महिला तहसीलदार के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।











