'ताजमहल' का सपना टूटा तो खरीद लिया 1649 करोड़ का बंगला, कौन हैं विवादों में रहने वाले पंकज ओसवाल
नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड में रहने वाले भारतीय अरबपति पंकज ओसवाल (Pankaj Oswal) और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल (Radhika Oswal) ने दुनिया का सबसे महंगा घर खरीद लिया है। इस घर की कीमत सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये सच है। पंकज ओसवाल ने 1649 रुपये में अपना नया बंगला खरीदा है। उनका ये बंगला दुनिया के टॉप 10 महंगे और शानदार घरों में शामिल है। जाहिर है कि जिस घर की कीमत 1649 रुपये होगी, वो देखने में किसी महल से कम नहीं होगा।
टूट गया था ऑस्ट्रेलिया में ताज महल बनवाने का सपना
भारतीय कारोबारी पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका कई विवादों से घिरे रहे हैं। उनपर टैक्स चोरी , लोन में धांधली जैसे कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। साल 2010 में जब वो ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे, वहां उन्होंने ताज महल जैसा घर बनवाने की कोशिश की। स्वाद नदी के किनारे उन्होंने 359 करोड़ रुपये खर्च कर ताजमहल की तरह दिखने वाला बंगला बनवाना शुरू किया। बंगले का नाम 'ताज महल ऑन द स्वान' रखा गया। लेकिन 6600 वर्ग मीटर में फैले इस महल का निर्माण साल 2010 में रोक दिया गया। साल 2016 में इमारत को गिराने का आदेश दे दिया गया। उनपर 768 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और टैक्स चोरी का आरोप लगा। उनकी कंपनी बर्रप होल्डिंग्स पर ऑस्ट्रेलिया में लाखों डॉलर इधर-उधर करने के आरोप लगे। एएनजेड बैंक से लिए कर्ज को चुकाने के लिए इन्हें अपनी कंपनी की कुछ हिस्सेदारी तक बेचनी पड़ी थी। ताजमहल बनाने का उनका ये सपना अधूरा रह गया। दुनियाभर में पंकज ओसवाल के इस विवाद की खूब चर्चा हुई थी। बाद में दंपत्ति ने पार्थ, ऑस्ट्रेलिया छोड़ दिया और स्विट्जरलैंड जाकर बस गए।











