रिंकू सिंह ने लिया विकेट तो डगआउट में बैठकर हंसने लगे कोच गौतम गंभीर, वायरल हुआ रिएक्शन
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में पार्ट टाइमर बॉलर ने अपना खूब कमाल दिखाया, जिसमें रिंकू सिंह भी शामिल रहे। रिंकू सिंह को उनके विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अब वह अपनी बॉलिंग से भी छा गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को 19वां ओवर थमाया और उन्होंने कमाल कर दिया।











