पाकिस्तान ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीनी जेट J-10 ने भारत के एक आर्मी एयरबेस को तबाह कर दिया था। लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान के इस झूठ को बेनकाब कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान के इस दावे को गलत साबित कर दिया है। इस वजह से भी AVIC चेंगदू के शेयर को नुकसान हुआ है।
कितनी हुई कीमत?
पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सैन्य संघर्ष चला। उस समय AVIC चेंगदू के शेयर की कीमत आसमान छू गई थी। लेकिन जैसे ही तनाव कम हुआ, शेयर की कीमत भी गिर गई। 12 मई को शेयर की कीमत 95.86 युआन के शिखर पर थी। लेकिन 12 जून को यह 18% गिरकर 78.75 युआन पर आ गई।पाकिस्तान ने कहा था कि चीनी फाइटर जेट ने भारतीय वायुसेना के आदमपुर एयरबेस को नष्ट कर दिया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के दावों को झूठा साबित कर दिया है। वहीं कर्नल सोफिया कुरेशी ने भी पाकिस्तान के उस दावों को झूठा बताया जिसमें कहा गया था कि उसने JF-17 जेट से भारत के डिफेंस सिस्टम S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है। इस वजह से भी चीनी डिफेंस स्टॉक को नुकसान हुआ है।











