निरंतर हो रही बारिश के कारण पहाड़ दरक रहे हैं जिस वजह से केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इस हादसे के बाद से केदारनाथ जाने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। हालात सामान्य होने पर यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए जाने दिया जाएगा। गुरुवार रात तक 10 लोगों के लापता होने की सूचना थी पर यह संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इसमें से 7 लोग नेपाल मूल के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि बाकी अन्य राज्यों के हैं। यह सभी लोग वहां काम करने वाले ही बताई जा रहे हैं। नेपाली मूल के लोग दंडी कंडी के सहारे तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ धाम तक ले जाते हैं। नेपाली मूल के विनोद हादसे के वक्त वहां पर मौजूद थे जिनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।
गौरीकुंड में पहाड़ों से जब गिरा मलबा दुकानों में सो रहे थे लोग, यात्रियों को केदारधाम ले जाने वाले 7 नेपाली लापता
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। ऐसे माहौल में गुरुवार देर रात रुद्रप्रयाग स्थित गौरीकुंड के पास बनी दुकानों के ऊपर पहाड़ टूट कर गिर गया। भारी मलबा गिरने के कारण दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। रात को ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई थी पर बारिश अधिक होने के कारण बचाव कार्य ठीक से हो नहीं सका। शुक्रवार सुबह फिर रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। अभी तक 13 लोगों के लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय लोग दुकानों के भीतर सो रहे थे।











