फार्मा कंपनी को थाईलैंड से मिला करोड़ों का एक्सपोर्ट आर्डर तो इसके शेयर में लगने लगा अपर सर्किट, आपके पास है?
Updated on
19 Jun 2025, 05:23 PM
मुंबई: फार्मा सेक्टर की दिल्ली की एक कंपनी है Welcure Drugs and Pharmaceuticals (BSE: 524661)। इस कंपनी ने थाईलैंड स्थित फॉर्च्यून सागर इम्पेक्स कंपनी लिमिटेड के साथ थर्ड-पार्टी सोर्सिंग और खरीद सेवाओं के लिए एक निर्णायक ऑर्डर मिलने की घोषणा की है। इसके बाद इसके शेयर लगातार अपर सर्किट में फंस रहे हैं। बुधवार को इस आर्डर की सूचना शेयर बाजार में दी गई थी, तभी यह पांच फीसदी चढ़ कर अपर सर्किट में पहुंचा था। इसके बाद से लगातार दूसरे दिन, मतलब कि गुरुवार को भी शेयर सुबह ही अपर सर्किट में फंसा है।कितने का है आर्डर
शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार यह आर्डर 517 करोड़ रुपये मूल्य का है। यह ऑर्डर एक्स-वर्क्स मॉडल के तहत मिला है। इस आर्डर के अनुसार, वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड कई फिनिश्ड-डोज वाले एसकेयू (Stock keeping unit) की सोर्सिंग और खरीद में संलग्न होगी। शुल्क-आधारित मॉडल पर निर्मित, कंपनी दवा की लागत पर 5% निश्चित कमीशन अर्जित करेगी। इससे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी को अनुमानित 25.85 करोड़ रुपये की सर्विस इनकम की उम्मीद है। यह वेलक्योर के रेवेन्यू में काफी वृद्धि करेगी। एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि यह आर्डर वेलक्योर के शुल्क-आधारित पोर्टफोलियो को बिना वृद्धिशील बैलेंसशीट जोखिम के बढ़ाता है, जिससे यह कंपनी के लिए उच्च-मार्जिन विकास का अवसर बन जाता है। कंपनी सेबी एलओडीआर के अनुसार, जब भी लगातार कॉल-ऑफ सक्रिय होंगे, तब आगे अपडेट प्रदान करेगी।