कोहली के शतक पर क्या बोले जडेजा?
भारतीय टीम को जीत मिलने के बाद रविंद्र जडेजा ने मीडिया से बात की। कोहली के जन्मदिन की वजह से क्या टीम अतिरिक्त प्रेरणा के साथ खेल रही थी, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘भारत की जर्सी पहनकर जब खेलते हैं तो हर दिन बर्थडे होता है क्योंकि बहुत कम लोगों को मौका मिलता है यह जर्सी पहनने का। बर्थडे के दिन कोई टीम को जिता रहा है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।’सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी के कोहली के रिकॉर्ड के बारे में उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा ,‘49 या 50 जो भी है, घी थाली में ही गिर रहा है, अच्छा है। विश्व कप भारत में हो रहा है तो रिकॉर्ड बनते रहना हमारे लिये अच्छा है। नजर मत लगाना।’
उन्होंने कहा ,‘विराट के लिये खास शतक होगा क्योंकि इस विकेट पर 260 का स्कोर भी ठीक होता। ऐसे समय में स्ट्राइक रोटेट करना, बाउंड्री लगाना और नाबाद रहना बहुत बड़ी उपलब्धि थी।’
अपने प्रदर्शन पर क्या बोले
अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा ,‘पिछले तीन चार मैचों से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में योगदान दे रहा हूं। महत्वपूर्ण मैचों में योगदान देने से आगे के मैचों को लेकर आत्मविश्वास बढा है। एक हरफनमौला का रोल यही होता है कि कठिन हालात में 30-40 रन बनाये और गेंदबाजी में साझेदारी तोड़े। मेरी कोशिश टीम की जरूरत के अनुसार प्रभावी प्रदर्शन की होती है। फील्डिंग को तो मैं कभी हल्के में नहीं लेता।’
उन्होंने कहा ,‘विराट के लिये खास शतक होगा क्योंकि इस विकेट पर 260 का स्कोर भी ठीक होता। ऐसे समय में स्ट्राइक रोटेट करना, बाउंड्री लगाना और नाबाद रहना बहुत बड़ी उपलब्धि थी।’











